Skip to main content

Posts

Showing posts with the label the post

फिल्म समीक्षा :- द पोस्ट (The Post)

  फिल्म समीक्षा :- द पोस्ट (The Post) इस फिल्म की कहानी अमेरिका की उस कंट्रोवर्सी की कहानी है जिसने 4 राष्ट्रपतियों को अपनी चपेट में लिया और देश की पहली महिला पब्लिशर और उसके एडिटर को खोजबीन करने पर मजबूर कर दिया. सरकार और पत्रकारों के बीच की यह लंबी लड़ाई इस फिल्म का केंद्र है. रिव्यू: ' द पोस्ट ' पेंटागन पेपर्स की कहानी सुनाती है जिसमें दो मुख्य किरदारों की यात्रा दिखाई गई है. ये दोनों किरदार अमेरिका के राष्ट्रपति भवन वाइट हाउस और प्रेस के बीच की लड़ाई को सुलझाने की कोशिश करते हैं कि सरकार वियतनाम युद्ध के बारे में क्या छुपाने की कोशिश कर रही है. यह फिल्म बहुत सारी एनर्जी से भरी हुई है. स्टीवन स्पीलबर्ग का निर्देशन हमेशा की तरह बेहतरीन है. साथ ही फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू और एक्टिंग बेमिसाल है. पत्रकारिता के बारे में यह कमाल का ड्रामा है. ' द पोस्ट ' के बारे में सबसे अच्छी बात है इसकी गति , जिस गति से स्पीलबर्ग ने ये कहानी सुनाई है वो वाकई आपको चौंकाती है. फिल्म के दो मुख्य स्तम्भ के ग्राहम (मेरिल स्ट्रीप) जो द पोस्ट की पब्लिशर हैं और मर्दों की स...